सवाल
दबे पांव पिछले दर से मसल्लत कर दिया
नाकाबिल अय्याश को तख्त ए ताउस पर
उस पर सितम वो कान के कच्चे भी निकले
नजरिया ऐसा माशाअल्लाह उल्टा ही देखते
हर आजमाईश के वक्त मसले से भाग जाते
दावा ये कि वो रहनुमाई को तैयार बैठे हैं।
अलहदगी सबसे ज़्यादा दुखदाई है।
बच्चे क़तई बर्बाद ही हो जाते हैं।
सपने छोड़ रिश्तों की चिंता करो।
कड़वाहट ख़ुशियाँ लील जाती है।
वजूद सवालों के घेरे में होता है।
जड़ें हिल वजूद को ख़त्म करती हैं।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment