प्रलय
प्रलय आख़िर है क्या
बादल फटा जहां
वहाँ के लिए प्रलय है
वेग से जल का प्रवेश
वहाँ के लिए प्रलय है
जिसकी चीत्कार निकले
उसके लिए प्रलय है
जहां आतंकी गोलीबारी कर
निर्दोषों निहत्थों को भून दे
उनके लिए प्रलय है
आग में जो भुने
उनके लिए प्रलय है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment