हक़ की चाह
ज़ख़्म बेगानों के दिये हुए उतना दर्द नहीं देते।
जितना कि अपनों के दिए ज़ख़्म टीस देते हैं।
सिर्फ़ हक़ की चाहत जिन्हें
ज़िम्मेदारी का अहसास नहीं
बातें करते हैं अर्श पे पहुँचने की
फ़र्श पे रहने की तमीज़ नहीं
आड़ लेकर रिवायतों की
एक आतंकी माहौल बनाते हैं
दूसरों को तमीज़ सिखाते हैं
और फिर मज़ाक़ बनाते हैं
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment