फ़ुरसत के लम्हे
फ़ुरसत के कुछ लम्हे
कभी जब याद आते हैं
आँखें भर आती हैं
तुम याद बहुत आते हो
मेरा कभी उदास होना
तुम्हारा मेरी हिम्मत बढ़ाना
मेरे अश्क़ देख आँखों में
तुम्हारा घबरा जाना
मेरी ग़लतियों को बताना
मुझे सही सलाह देना
कमजोर पड़ते देख मुझे
मेरी ढाल बन जाना
मेरे रहबर मेरे दोस्त
जहां भी हो ख़ुश रहो
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment