अर्श और फ़र्श
ओस अर्श से गिरती है फर्श पर
इशारा है इंसानी वजूद के वास्ते
फर्श से अर्श पर ग़र पहुँचोगे तुम
यकीनन एक वक़्त फर्श पे आना
इस ख़ुदाई का ज़रूरी उसूल है
मगर तय करो ओस जैसी ठंडक
देनी है या फिर तपिश में जलना है।
अल्फ़ाज़ ग़र दिल से निकले
पहुँच उनकी दिल तक ही है
छलनी कर तार तार करते हैं
प्यार का मसीहा भी बनाता है
बदगु़मानी का ज़रिया बनता है
आपसी रंजिश पैदा करते हैं
जब तकव्वुर शामिल होता है
मगर इंसानी तबीयत बताता है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment