हम भारतवासी
हम भारतवासी
हिंदू हों या मुसलमान
या हों सिक्ख ईसाई
कोई भी भाषा भाषी
या कोई भी रिवाज हो
हम एक हैं एक दूसरे के पूरक
हम भारतवासी
खेत हों या खलिहान
व्यवहार हो या व्यापार
सेवा हो या आपूर्ति करना
सुरक्षा हो या प्रतिपूर्ति करना
हम एक हैं एक दूसरे के पूरक
हम भारतवासी
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment