बुरा अच्छा
बुरा और अच्छा
सब नज़रिए का फ़र्क़ है
वक़्त देश तालीम ज़हनों से
नज़रिया बनता बदलता है
ग़र तंग नज़रिए का वजूद
देखे किसी भिखारी को
वो उसे दुत्कार देगा
उसी को फराख़ नज़रिए
का वजूद देखे तो
उससे इंसानियत का
व्यवहार ही करेगा
कोई वारदात होने पर
तप्सरे ज़हनों के मुताबिक़ होंगे
गर्ज ये आप ख़ुद रास्ते
बनाते बिगाड़ते हैं
इल्ज़ाम खुदाई को देते हैं
ज़रा सोचिए ज़रूर
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment