बूंद
बूँद गिरी बादलों से
वेग सह न पाई वो
बीच में ही मर गई
हाहाकार मच गया
उसकी सद्गति के लिए
मुस्लिम कहें दफ़नाना है
हिंदू कहें दाह संस्कार हो
रार हुई मज़हबी
दंगे की आहट देख
आंकाओं ने फ़ौज बुलाई
मगर ये क्या
बूंद तो धरती में समाई
कुछ समझे
माहौल आजकल कुछ
ऐसा ही है
मुद्दे हैं नहीं तो
बनाए जाते हैं
और नहीं तो क्या
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment