चुनौती

 सर भले ही काट दो तुम ए ज़ालिम 

रूह को वतन से अलग कैसे करोगे 

बम फोड़ो चाकू से गोदो बदनाम करो

मेरी रूह से वतन कैसे जुदा करोगे 

वजूद मिटेगा खून जिगर सब मिटेंगे 

मगर रूह को मिटाओगे कैसे तुम 

विदेश में बिना पासपोर्ट 

क्या औक़ात तुम्हारी 

हिंदू मुस्लिम सिख 

ईसाई औ बहुत कुछ 

वहाँ तो तुम सिर्फ़ 

हो भारतीय ही 

मज़हबी ख़ुराफ़ातें फैला

न करो बदनाम मुल्क 

भारतीय सिर्फ़ पहचान नहीं 

एक ऊर्जा शक्तिशाली है 

ख़ुद सम्मान करके तुम 

औरों को भी प्रेरित करो

हम माँ कहते हैं इसे 

अशोक गोयल 




Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद