बोलियाँ रिवाज
अलग बोलियाँ रिवाज वाले हम
समाज धर्म मान्यताएँ अलग हमारी
मगर हम भारतीय हैं एक हैं हम
प्राचीनतम संस्कृति और धर्म हमारा
व्यवहार में मित्र युद्ध में अजेय हम
सच है हमारा विकल्प कहीं कोई नहीं।
उत्तर दिशा देती ज्ञान ध्यान
दक्षिण देती भोग विलास
पश्चिम देती स्वच्छंदता और विद्रोह
पूर्व दिशा देती परमार्थ व मोक्ष
भारत भूमि स्वर्ग स्वरूपा गरियसी
मानवता शिक्षा प्रदाता है ये भूमि
भगवान विष्णु की प्रिय भूमि
सर्वश्रेष्ठ सर्वपालक सर्वधर्म भूमि
भारत भूमि को कोटि कोटि नमन
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment