सूखे पत्ते
सूखे पत्ते गिरते हुए
गुहार लगा रहे कि
हम भी कभी हरे थे
डालों को सजाए थे
पेड़ के जवान होने
का सबूत ख़ुद ही थे
राही सुकून की साँस
लेने हेतु आराम करते
पक्षी घोंसला बनाते
और चहचहाते रहते
सूखे पत्ते भी जलाने
के काम आएँगे और
प्रदूषण दूर करेंगे
राख भी बहुत काम की
ज़रा सोचिए ज़रूर
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment