जब भी मैं

 जब भी मैं 

टीवी पर न्यूज़ 

चैनल और एंकर को

देखता हूँ तो 

नान कमर्शियल का

ज़माना याद आता है 

बहुत सुकून मिलता है 

न वैमनस्य वाले वाद विवाद थे 

न ही अर्थ के अनर्थ होते थे 

न इमेज बिल्डिंग का व्यापार होता था 

न ही अनर्गल बयानबाज़ी व आरोप थे 

छपे अख़बारों तक सीमा रेखा थी 

अब तो हर बात में अंतहीन अति 

साक्ष्यों को नकार देना फ़ैशन बना 

शायद सौहार्द अपमानित हो रहा 

जन मीडिया तरक़्क़ी को कोस रहा 

अशोक कुमार गोयल 


Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद