ख़्याल
ख़्याल जब भी मां का आता है
छलक जाते हैं अश्क़
दिल भर आता है
ज़िक्र जब भी तेरा होता है
अक्स तेरा उभरता है
हिम्मत तेरी को माँ सलाम
ख़ुद भले ही रोती हो
मुझे हंसते देखना थी हसरत तेरी
हर मसले का हल था तेरा आंचल
अब भी तेरा दीदार सपनों में
हंसते आशीर्वाद देते होता है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment