जब भी
जब भी ज़िक्र होगा वफ़ाओं का
जफ़ाएँ नेस्तनाबूत होंगी ज़रूर
मगर चमचागीरी करते ये खुद परस्त
न वफ़ाएँ जानते हैं और न जफ़ाएँ
तारीख़ गवाह है जब भी रहनुमा
घिरे रहते हैं खुद परस्त लोगों से
फ़ायदा न रियाया का न सियासत का
हज़म कर जाते हैं मलाई सारी ये
दुहाई देते ये जोंक की मानिंद लोग
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment