आदतें
आदतें जब लगे ग़लत पड़ गई हैं
सुधार लेना बहुत ज़रूरी होता है
ग़र कुछ अनचाहा हो जाए कभी
तब सिर्फ़ पछताना ही होता है
बीता हुआ वक़्त हाथ नहीं आता
मुँह से निकला अल्फ़ाज़ कभी
वापस ही नहीं आता मेरे यार
जैसे कमान से निकला तीर
कभी भी वापस नहीं आता
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment