अंधेरे
अंधेरे ज़रूरी नहीं सब के लिए
ग़लत बेमानी या ख़राब ही हों
आज के दौर में अंधेरे वरदान हैं
नेता कारोबारियों आतंकियों के लिए
दूसरों के अंधेरों से फ़ायदा लेना
ये सब बख़ूबी समझते जानते हैं
ख़ुद भी औरों को अंधेरे में रख
सियासी चालें चल बेवक़ूफ़ बनाते हैं
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment