इंसान यक़ीन

इंसान यक़ीन करता है सिर्फ़ 

आँखों देखे और महसूस की गई 

बातों चीजों घटनाओं और वजूदों पर

मगर मन ही मन डरता है कि 

यक़ीन से परे कहीं सच तो नहीं 

क्योंकि इतिहास में लिखा गया 

या देखे गए की परिस्थितियों को 

या महसूस किए लम्हे कहीं किसी ने 

ड्रामा करके पैदा तो नहीं किए 

या किसी की ख़ुराफ़ात तो नहीं 

माना सच छुप नहीं सकता मगर 

ढका और तला तो जा सकता है 

ज़रा सोचिए ज़रूर 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद