कितनी ही
कितनी ही तपिश हो धूप में
कितना ही बिजलियाँ चमकें
फ़लक पर घिरे बादलों में
ग़ज़ब कितना ही ढहायें रंगीनियाँ
दिल ए महफ़िल ए यारों में
ठंडक चाँद की चाँदनी के कोई
मुक़ाबले खड़ी नहीं हो सकती
मौन साधे पाखंडी को कभी
शहादत का दर्जा मिल नहीं सकता
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment