ख़लिश
ख़लिश जब होती है रिश्तों में
या फिर मौसिक़ी के रागों में
या बदलते मौसम की बयारों में
धुआँ धुआँ सी होती है लय ताल
ग़ालिब होते हैं बादल आसमां में
शबनम फूलों को रात याद दिलाते
घुँघरुओं की झनकार की आवाज़
मदहोश करती है शमां की रंगीनियाँ
ज़रूरी है ताअव्वुन क़ायम करने की
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment