वक़्त पे यक़ीन
वक़्त पे यक़ीन करके
हमने अहम फ़ैसले लिए
अफ़सोस ये बेवफ़ा भी होगा
हमें गुमान तक नहीं था
किसी ने सही ही कहा है
वक़्त है फूलों की सेज
वक़्त है काँटों का ताज
इंसान को चाहिए
वक़्त से डर कर रहे
वक़्त की हर शह गुलाम
वक़्त का हर शह पे नाम
लेकिन ग़र करम अच्छे हैं
तो वक़्त टाला भी जा सकता है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment