क्या दौर
क्या दौर आया है
आरोप लगाने के बाद
कान बंद कर लो
स्पष्टीकरण सुनो ही मत
आरोप बार बार दोहराते रहो
भले ही न्यायालय क्लीन चिट दे दे
खुद ग़लत करो तो वह भी सही
दूसरा सही करे वो भी ग़लत
खुद को सही देखने वाला
चश्मा पहने रहो
जनता न्यायालय आदि को
अनदेखा कर आरोप दोहराते रहो
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment