जर्रा माँगे
जर्रा माँगे माफ़ी ख़ुदा से
कैफ़ियत ए तकव्वुर के लिए
नासमझी भरी सोच के लिए
बेवजह ग़ुस्सा और फ़रेब से
ख़ुद ब ख़ुद नापाक हरकतों से
इंसानियत को शर्मसार करने के लिए
ख़ुदा कहे ग़र अहद करे तू
किरदार को अपने पाक करने के लिए
माफ़ी मिलेगी मगर तुझे
अहद ए अकीदत करना होगा
सब कुछ भूल आगे बढ़ना होगा
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment