हर कोई
हर कोई ज़िंदगी की दौड़ में
एक दूसरे से आगे निकल कर
दूसरे को हाशिये पर धकेल
कर अपना मुक़ाम चाहते हैं
ज़रिया अच्छा हो या बुरा
अपना भला हो या न हो
दूसरे का बुरा ज़रूरी है
इस जहनियत के बावजूद
अपना आपा खोजना नहीं चाहते
जाने किस अंधे कुँए में
धकेले जा रहे हैं हम
कृपया ज़रूर सोचिए
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment