जज़्ब करने का जज़्बा
जज़्ब करने का जज़्बा
हर किसी में नहीं होता
मुआफ़ करने का हौसला
वजूद ए ख़ाक में नहीं होता
जब परवान चढ़ती है मुहब्बत
अंजाम तक पहुँचने का
हौसला हर एक में नहीं होता
शमाएँ तो जलाना आता है
हर किसी वजूद को
अंधेरे अपनाने का हुनर
हर किसी को नहीं आता
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment