ज़ुबान मेरी

 हो सकता है जुबां मेरी कर्कश हो

अल्फ़ाज़ मेरे भाव न कह पाते हों 

भाषा भी अशुद्ध या संवेदनहीन हो

मगर भावना मेरी एकदम शुद्ध है 

सम्भव है पूजा-सामग्री विहीन हो

परिस्थितियाँ अस्पष्ट लगती हों

सितारों की चाल विपरीत हो

मगर मुझे विश्वास है साँवरे का

मेरा इक़बाल भी बुलंद होगा

अशोक कुमार गोयल

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद