वर्तमान कहे
वर्तमान कहे भविष्य से
तुम्हारा कुछ तय नहीं होता
तुम किसी काम के नहीं
फिर कहे भूत से कि तुम
तो सिर्फ़ यादों में खो गए
जो हो गया उसका क्या
मैं ही सजीव कर्मी हूँ
भविष्य ने उत्तर दिया कि
मैं हसीन स्वप्न लिए योजनाएँ देता
भूत कहे मेरा धरातल तजुर्बों की
लाठी से ही वर्तमान काम का
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment