पिंजरा
पिंजरे में बंद पंछी देख
ख़्याल आता है हमें
कितना ज़ुल्म ढहाए हैं
बेरहमी बेदिल ज़ुल्मी
जैसे इल्ज़ामात थोपते हैं
पंछी भी फड़फड़ाते हैं
पिंजरे में मगर ए इंसान
अपनी रूह रूपी पंछी
जो तेरे वजूद में क़ैद है
अनगिनत सदियों से
ग़र आज़ाद होती हैं
किसे मालूम आज़ाद
हुई भी या क़ैद हो गई
किसी दूसरे पिंजरे में
क्या ख़्याल है जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment