तसव्वुर
तसव्वुर नहीं किया था कभी
आप भी साथ देंगे ज़ालिमों का
हो सकता है शुरू में पता न चले
आपको फ़ितरत ऐसे लोगों की
बदला रंग उनका जल्द ही देख
लेंगे जब आपको ज़रूरत होगी
भेड़िया या लोमड़ी कितना भी
कोशिश कर लें ख़ुद को छिपाने की
फ़ितरत छिपने नहीं देती उनकी
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment