भावनाओं से
भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं लोग
नेता रियाया से पति पत्नी से
अभिनेता फ़ैन्स से प्रेमी प्रेमिका से
प्रवचन वक्ता भक्त अनुयायियों से
क्योंकि भावनाओं का कोई मूल्य नहीं
तर्क शास्त्री शब्दों तथ्यों को ही
आधार मान कर ही व्याख्या करते हैं
क्योंकि भावनाओं का प्रमाण नहीं
कूटनीति में भावनाएँ विलोम हैं
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment