फूल तोड़ने के बाद

 फूल तोड़ने के बाद 

मंदिर में चढ़े या मैयत पर

या गले में या सजाया जाए

या गजरों में या मसले जाएँ 

फूल की क़िस्मत है 

इसमें फूल का क्या क़ुसूर 

ज़हर पीने वाले क्या जाने 

ये उन्होंने ख़ुद पिया या 

फिर उन्हें पिलाया गया 

ज़रूरी नहीं ज़हर प्रकृतिस्थ

या किसी की साज़िश 

इसमें इंसान का क्या क़ुसूर 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद