इस्तेकारा

 भले ही कितना इस्तेक़ारा देख 

रिश्ते बनाए गए या मना किए हों

इश्क़ मगर वो शह है जो फरीकान को

इश्क़ करने से कभी रोक नहीं सकता 

पूछे कोई रिश्तों के ठेकेदारों से 

क्या फ़लक से धूप चाँदनी हवा 

पानी इस्तेक़ारा देख कर मिलते हैं 

ये ख़ुदगर्ज़ी की इंतिहा नज़र आती है 

(इस्तेक़ारा- चाल ए फ़लकनामा)

(फरीकान - प्रेमी)

अशोक कुमार गोयल 


Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद