ताक़त इंसान की
ताक़त इंसान की भला क्या है जनाब।
ज़रा ज़र्रे की हस्ती मिटा के तो दिखाओ।
इंसान है कहाँ आजकल मौत का शैतान है।
क़ाफ़िला बे मुरव्वतों का आतंक पैग़ाम है।
कहतीं हैं मौज ए दरिया सुकून ए समंदर से
हम में बड़ा ज़र्फ है हम ख़ामोश हैं।
कहता है सुकून ए समंदर मौज ए दरिया से।
जिसमें जितना ज़र्फ है वो उतना ही ख़ामोश है।
बन जाते हैं रिश्तेदार जब ज़र पास होता है।
टूट जाता है ग़रीबी में जो रिश्ता ख़ास होता है।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment