लम्हे ओस और फूल
लम्हे ओस फूल और
वक़्त में हुई नाइत्तिफाकी
बहस के बाद मौज ए दरिया
को मुंसिफ़ तय पाया
लम्हा कहे वक़्त का वजूद
ही है उससे औरों का भी
ओस कहे उसके बिना
मुमकिन नहीं फूलों औरों का वजूद
फूल कहे बिना मुस्कान ताज़गी
किसी का वजूद नहीं
फ़ैसला है सभी की ज़िंदगी के वास्ते
ये सभी ज़रूरी कोई कम नहीं
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment