जो होता है मौजूद
जब जो होता है मौजूद
अहसास होता ही नहीं
नज़रों से ओझल होते ही
एक रिक्तता पैदा होती है
किये गिले शिकवे याद कर
मलाल होता हैं ऐसा क्यों किया
वैसा क्यों नहीं किया या
अगर ये करते तो या फिर
वो करते तो शायद यानी…
ग़र गया वापस आने पर
फिर वही एटीटयूड जैसे…..
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment