हुबाब ए दरिया
हुबाब ए दरिया ने ज़रा सर उठाया
ख़ुदा ख़ुद को समझने लगा वो
किसी का दिल तोड़ सुकून की
फ़रमाइश यूँ लगे मानो सौ चूहे
खा कर बिल्ली हज को चली
कुछ साथ हो चले कुछ ख़िलाफ़
तभी हवा का आया झोंका तो
हुबाब का तकव्वुर डूब गया फ़ौरन
वक़्त ने पाठ पढ़ा दिया शायद
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment