पहचान लाख छुपा लो
पहचान लाख छुपा लो तुम
आहटें पहचानते हैं तुम्हारी हम
महक फैल जाती है फ़िज़ाओं में
ख़ुशबू तुम्हारी मदहोश करती है
जब भी तुम्हें देखे अरसा बीतता है
आपका अक्स दिल में झांक लेता हूँ
तुम मेरे साँवरे बसे हो मेरे दिल में
याद आते ही ख़ुशबू तुम्हारी घेर लेती है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment