मेरे धनुष की
मेरे मन के धनुष की
प्रत्यंचा चढ़वा दो
हे मेरे राम
लक्ष्य भेदन हेतु
मेरी वासनाओं पर
मेरे कुभाषण पर
दृष्टिकोण सकारात्मकता
की ओर मोड़ने हेतु
प्रतिकार के क्षय हेतु
दोषपूर्ण भावनाओं के क्षय हेतु
सभी पर कृपा बरसा दो
हे मेरे राम
कुभाषण कुचेष्टा कर्ताओं
सुबुद्धि दो हे मेरे राम
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment