भँवर में फँसते देख
भँवर में फँसते देख या
हवाओं का बदला रुख़ देख
या बढ़ते तूफ़ान को देख
कश्ती का रुख़ बदलना
ही इंसान की समझदारी है
सफ़ीना ही काल बन जाए
तो इंसान आख़िर क्या करे
जंग औ प्यार में सब जायज़
होता होगा मगर न जाने क्यों
मुर्शिद वजीफे पढ़ते रहते हैं
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment