हरम में सब फँसे हैं
हरम में सब फँसे हैं
हमाम में सब नंगे हैं
वाजिब है तुम कोसो हमें
क्योंकि हम जुदा हैं
मुहब्बत कोई खेल नहीं
जो हर कोई खेल ले
ये इक जज़्बा है जो
सिर्फ़ ख़ुदा की देन है
जड़ खाद पानी से
बादल बिजली से
मुहब्बत इक करिश्मा है
जिसे हमेशा सलाम है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment