साँवरे जब तुम

साँवरे तुम जब बाँके होते हो

बाँके बिहारी कहलाते हो 

मथुरा मंदिरों में विचारते हो

तो द्वारिकाधीश कहलाते हो

नन्दगांव में गोवंश में होते हो

तो कृष्ण गोपाल कहलाते हो 

गोपियों के दिलों में हो तुम 

तो चितचोर भी कहलाते हो 

मुरली की तान बजाते तुम 

मुरलीधर भी कहलाते हो 

शत शत नमन तुम्हें साँवरे 

अशोक कुमार गोयल 


Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद