भूत और वर्तमान

 भूत और वर्तमान में बहस छिड़ी 

उनमें से कौन बड़ा और ताक़तवर 

वर्तमान कहे मेरे अस्तित्व से ही 

भूत का अस्तित्व मगर वो कहे

वो लेता वर्तमान को आग़ोश में 

अब भविष्य कहे वही बड़ा जो

आगे आने वाला पल सपना लिए 

तय हुआ कोई किसी के बग़ैर 

कुछ नहीं ये तो चक्र है वक़्त का 

ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद