बड़ी मंशा थी
बड़ी मंशा थी मुल्के अदम
जाने से पहले मैं कुछ ऐसा
कर जाऊँ अवाम याद रखे
अफ़सोस ये हो न सका
मुख़ालिफ़ों ने मेरे मंसूबों पे
पानी फेर दिया कहा मंसूबे
बाँटने और डुबोने के लिए हैं
तरक़्क़ी के लिए नहीं मगर
अवाम सब जानती है संन्यासी
सियासत में हज़ारों साल में
कोई कोई ही आते हैं
कुछ समझे जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment