रुख़ पाते ही पानी
रुख़ पाते ही पानी
सैलाब बन सकता है
रुख़ बदलते ही हवा
तूफ़ान में बदलती है
चिंगारी हवा पा कर
वस्तुएँ भस्म करती हैं
थोड़ा इशारा पा कर
जंग रुख़ बदल देती है
साँवरे की इक नज़र
भक्त को संतुष्ट करती है
राधा कृष्ण की ये धरा
बृज भूमि कहलाती है
कुछ समझे जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment