रंग फ़लक पर इंद्रधनुष बनाते हैं
ज़मीन पर ज़िंदगी रंगीन करते हैं
जब ग़ायब हो जाते हैं ज़िंदगी से
बदरंग और बेमानी बन जाते हैं
काग़ज़ औ माटी पर उकेरा जाये
तस्वीर और मुजस्समे बन जाते हैं
कायनात औ खुदाई में देखा जाए
सारा आलम गुनगुनाता लगता है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment