ऐसी जीत मुझे नहीं चाहिए

 ऐसी जीत मुझे नहीं चाहिए 

जिसे तुम संग मना ना सकूँ 

ऐसा धन की चाहत नहीं 

जिसे तुम संग भोग न सकूँ

ऐसे अहसासात का क्या करूँ 

जिनमें तुम्हारे अहसास नहीं 

वो नज़ारे क्या देखूँ 

जिनमें तुम नहीं 

हे गोविंद मेरे मालिक साँवरे 

तुम नहीं तो ये दुनिया नहीं 

गुरू पिता माता बंधु सखा 

तुम मेरे मैं तुम्हारा 

अशोक कुमार गोयल 


Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद