दृष्टिकोण बाज़ार में
दृष्टिकोण बाज़ार में नहीं मिलता
जब चाहा जा कर ख़रीद लिया
ये ग़र नेगेटिव तो सही को भी
ग़लत बतायेगा वर्ना जो जैसा है
वैसा ही दिखलायेगा मगर जब
ज़रूरत से ज़्यादा पाजिटिव हैं
तब भी धोखा खा सकते हैं आप
गर्ज ये ख़ुद ब ख़ुद बनता जन्म से
जैसे सियासी घड़ियालों का है
कुछ समझे जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment