जब दिशाओं में
जब दिशाओं में परिवर्तन होगा
युगों बाद ध्रुव भी बदलेंगे यहाँ
फिर से जीवन और मानव का
प्रादुर्भाव होकर विकास होगा
भाषा धर्म ग्रन्थों का सूत्रपात
होकर वैज्ञानिक सिद्धांत बनेंगे
लाखों साल में आज की स्तिथि
भी बनेगी लेकिन पुरातन मानव
को नमन कोई ना करेगा क्योंकि
इतिहास हेतु महत्वपूर्ण नहीं हैं वो
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment