बेढब इंसान
बेढब इंसान देखे हैं कभी
जो आया राम गया राम होते हैं
जो मँझधार में छोड़ जाते हैं
जो बिना पैंदी के लोटे होते हैं
जो कहे को वापस लेते हैं
जो सही को उल्टे चश्मे से
उल्टा देख लकीरें पीटते हैं
जो गाली बाजों को बचाते हैं
यानी उनकी अपनी कुछ नहीं
कुछ समझे जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment