ज़र्रा उठा तकव्वुर से
जर्रा उठा तकव्वुर में
धूल के साथ
फ़लक की ओर
मानो चुनौती देता
इंसान के वजूद को
ग़र दम है तो मिटा कर
दिखाए हस्ती उसकी
बग़ैर उसके इंसान का
वजूद मुमकिन नहीं
मगर ज़र्रे का वजूद
बिना इंसान के ही है
तभी बुलबुला उठा
और डूबते हुए कहा
तेरा भी यही हाल होगा
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment