ज़िंदगी एक फ़रेब
ज़िंदगी एक फ़रेब
जिस्म एक श्मशान
जिस पे निरंतर निस्सार
होते जीवाणु जो पल में
कोटि कोटि फ़ना होते
जिससे ज़िंदगी चलती रहे
ज़िंदगी से पहले व बाद का
कुछ याद नहीं
एक सपना सिर्फ़
सारा खेल कर्मों का
जो कर दिए उन्हें भुगतो
जो कर रहे बाद में भुगतेंगे
कैसा प्रपंच है ये
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment